- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर...
Chhindwara News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में मादा तेंदुए की मौत, विभागीय ने पोस्टमार्टम् के बाद तेंदुए के शव का किया अंतिम संस्कार

- हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में मादा तेंदुए की मौत
- विभागीय ने पोस्टमार्टम् के बाद तेंदुए के शव का किया अंतिम संस्कार
Chhindwara News: नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर मोही घाट स्थित एनएचएआई रेस्ट हाउस के समीप गुरूवार की रात एक मादा तेंदुए की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सडक़ पार करते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने तेंदुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद तेंदुए के शव को पांढुर्ना मुख्यालय लाकर शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद विभाग द्वारा शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोही घाट क्षेत्र का मामला
रेंजर प्रभुराम मुछाला ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 9.30 बजे नेशनल हाईवे पर मोही घाट क्षेत्र में तेंदुए के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क पार करते समय किसी भारी वाहन की टक्कर से उसकी मृत्यु हुई है। मृत तेंदुआ मादा थी और उसकी उम्र लगभग तीन वर्ष रही होगी। घटनास्थल पर करीब पांच फीट तक तेंदुए के घसीटे जाने के भी निशान पाए गए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि टक्कर के बाद तेंदुआ कुछ दूरी तक घसीटा गया।
पोस्टमार्टम के बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार
शुक्रवार की सुबह पशु चिकित्सा विभाग के तीन चिकित्सक डॉ.गोविंदा धुर्वे, डॉ.सोनिया परते और डॉ.नीतेश सूर्यवंशी की संयुक्त टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें तेंदुए के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। विभागीय टीम ने वन अपराध क्रमांक 1946/56 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी तथ्यों को जांच में लिया है। पोस्टमार्टम् के बाद पांढुर्ना वन मंडल के डीएफओ लक्ष्मीकांत वासनिक, एसडीओ अनादी बुधोलिया, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, एनटीसीए प्रतिनिधी अतिश उरकुड़े, मांडवी पंचायत के उपसरपंच रवि महाले और रेंजर प्रभुराम मुछाला सहित पांढुर्ना वन क्षेत्र के अमले की मौजूदगी में विधिवत रूप से तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Created On :   21 Jun 2025 4:51 PM IST