विषबाधा: कन्या आश्रमशाला की 17 और छात्राओं को विषबाधा

कन्या आश्रमशाला की 17 और छात्राओं को विषबाधा
भोजन के बाद अचानक पड़े बीमार

डिजिटल डेस्क, धानोरा (गड़चिरोली)। तहसील मुख्यालय से समीपस्थ ग्राम सोडे की शासकीय माध्यमिक कन्या आश्रमशाला में भोजन के बाद 106 छात्राओं को विषबाधा होने से आदिवासी विकास विभाग में खलबली मच गयी । इन सभी छात्राओं पर धानोरा और गड़चिरोली के अस्पताल में शुरू है। इसी बीच गुरुवार, 21 दिसंबर की सुबह नाश्ता करने के बाद इसी आश्रमशाला की पुन: 17 छात्राओं को विषबाधा होने की जानकारी मिली है। इन सभी छात्राओं को उल्टी और दस्त जैसी शिकायत दिखायी देते ही आश्रमशाला प्रबंधन ने सभी छात्राओं को धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया है। अब इस आश्रशाला में विष बाधित छात्राओं की संख्या 123 पर पहुंच गयी है। सभी छात्राओं को आगामी 48 घंटों तक डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, गड़चिरोली के एकात्मिक अादिवासी विकास प्रकल्प के माध्यम से सोडे गांव में शासकीय माध्यमिक कन्या आश्रमशाला गुरुवार की सुबह छात्राओं को सुबह के दौरान नाश्ता दिया गया। नाश्ता खाते ही 17 छात्राओं की तबीयत भी अचानक खराब हो गयी। उन्हें तत्काल धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में गड़चिरोली के जिला अस्पताल में 47 तो धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में 76 छात्राओं पर उपचार शुरू है। अस्पताल मंे भर्ती सभी छात्राएं अब खतरे से बाहर होने की जानकारी जिला शल्य चिकित्सक डा. प्रमोद खंडाते ने दी है।

Created On :   22 Dec 2023 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story