- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गडचिरोली के अहेरी में तीसरी बार...
Gadchiroli News: गडचिरोली के अहेरी में तीसरी बार सभापति पद पर महिला होगी आसीन

Gadchiroli News गड़चिरोली जिले के 12 पंचायत समितियों के सभापति पद के आरक्षण का ड्रा घोषित किया गया। जिसके तहत अहेरी पंचायत समिति के सभापति पद के लिए अनुसूचित जनजाति की महिला का आरक्षण ड्रा निकाला गया है। अहेरी पंचायत समिति में वर्ष 2014 से वर्ष अब तक 3 बार अनुसूचित जनजाति की महिला काे सभापति बनने का मौका मिला है। केवल वर्ष 2019 में एक बार अनुसूचित जनजाति सर्वसाधारण का आरक्षण घोषित किया गया था। जिससे अहेरी पंचायत समिति पर अनुसूचित जनजाति की महिला का राज होने की चर्चा गांव-गांव के चौराहों पर सुनाई दे रही है।
बता दें कि, राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियम 1962 के तहत पंचायंत समिति के सभापति पद का आरक्षण ड्रा जिला नियोजन सभागृह में घोषित किया गया। अहेरी पंचायत समिति का सभापति पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। जिससे इस पंचवार्षिक कालावधि में अहेरी पंचायत समिति में अनुसूचित जमाती महिला राज होने की बात कहीं जा रही है। वर्ष 2014 से वर्ष 2025 के पंचायत समिति के सभापति पद के आरक्षण का ड्रा में 3 बार महिलाओं को मौका मिला है।
वर्ष 2014 में अनुसूचित जमाती महिला, वर्ष 2017 में अनुसूचित जमाती महिला और अब वर्ष 2025 में अनुसूचित जमाती महिला आरक्षण का ड्रा निकाला गया है। वहीं वर्ष 2019 में केवल एक बार अनुसूचित जमाती आरक्षण घोषित किया गया था। जिससे अहेरी पंचायत समिति पर महिला राज होने की बात गांव-गांव के चौराहों पर कही जा रही है।
Created On :   11 Oct 2025 4:26 PM IST