- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली के कुराडी के खेतों में ...
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुराडी के खेतों में फिर जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

Gadchiroli News पिछले कुछ दिनों से शांत बैठे जंगली हाथियों ने एक बार फिर खेतों में पहुंचकर लहलहा रहीं फसल को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। शुक्रवार की रात हाथियों ने गड़चिरोली तहसील के ग्राम कुराड़ी के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को अपने पैराे तले रौंद दिया है। जिससे संबंधित किसान को एक बार फिर नुकसान उठाना पड़ा है।
यहां बता दें कि, कुछ दिनों से हो रहीं वापसी की बारिश ने पहले ही धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। अब जंगली हाथियों द्वारा कसर निकाली जा रहीं है। गड़चिरोली निवासी डा. मुनघाटे का ग्राम कुराड़ी में खेत है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने खेत में धान की फसल लगायी है।
आगामी कुछ ही दिनों में उनके खेत में धान कटाई का आरंभ होने वाला है। ऐसे में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने अचानक उनके खेत में पहुंचकर लहलहा रहीं फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। इस घटना से किसान मुनघाटे को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बीच शनिवार को वनविभाग की टीम ने नुकसानग्रस्त किसान के खेत में पहुंचकर पंचनामा का कार्य पूर्ण किया है। वर्तमान में हाथियों का झुंड क्षेत्र के चुराचरा चक परिसर में होने की जानकारी वनविभाग के सूत्रों ने दी है।
Created On :   2 Nov 2025 4:40 PM IST















