Gadchiroli News: गडचिरोली क्षेत्र में अब धान की फसल पर करपा का आक्रमण

गडचिरोली क्षेत्र में अब धान की फसल पर करपा का आक्रमण
परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही

Gadchiroli News जहां हर साल बारिश की कमी के कारण फसलें मुरझा जाती है, वहीं इस साल संतोषजनक बारिश के कारण खरीफ की फसलें अच्छी दिख रही हंै। लेकिन वापसी की बारिश ने धान की फसल और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब जब वापसी की बारिश का संकट टल गया है। तो किसान चिंतित है क्योंकि धान की फसल पर करपा, कड़करपा और तुड़तुड़ा रोग फैलने लगे हैं।

किसान फसल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद भी प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। प्रकृति के संकट का सामना करते हुए किसान हलाकान हो गए हैं। लगातार कीटनाशकों के छिड़काव के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा है। इससे किसान चिंतित हंै। बुआई और रोपन अवधि के दौरान संकटों के कारण किसान चिंतित थे। अब खड़ी फसल पर रोगों के हमले से किसान चिंतित हैं। जून के सूखे महीने और जुलाई के पखवाड़े के बाद, बारिश ने सही मायने में शुरुआत की। उसके बाद लगातार और भारी बारिश के कारण नदी किनारे कुछ किसानों की फसलें बह गई। इस बीच जंगल से सटे खेतों में किसानों की फसलें जंगली जानवरों ने नष्ट कर दी।

गांव के पास के किसानों को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। इससे उबर नहीं पाने के कारण खरीफ सीजन में धान, मिर्च, सोयाबीन, अरहर सहित सब्जियों और अन्य फसलों रोग फैलने लगे है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और किसान कीटनाशकों का छिड़काव करने में व्यस्त हंै। कुछ मिलाकर, खरीफ सीजन की सभी फसलें बीमारियों से प्रभावित हुई हैं और कीटनाशक के छिड़काव के बाद भी बीमारियेां का प्रसार कह नहीं होगा। किसानों को उचित मार्गदर्शन और मुफ्त कीटनाशक आपूर्ति प्रदान करने की मांग की जा रही है।



Created On :   17 Oct 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story