Gadchiroli News: गडचिरोली जिले के देलोड़ा में जंगली हाथियों ने फिर मचाया उत्पात

गडचिरोली जिले के देलोड़ा में जंगली हाथियों ने  फिर मचाया उत्पात
लहलहाती धान फसल को कर दिए तहस-नहस

Gadchiroli News ओडिशा राज्य से गड़चिरोली जिले में दाखिल हुए जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2 अक्टूबर की देर रात जंगली हाथियों ने तहसील के ग्राम देलोड़ा के खेत में प्रवेश कर एक बार फिर लहलहाती धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है। जिससे देलोड़ा निवासी श्यामराव बैजू पदा नामक किसान का काफी नुकसान हुअा। शुक्रवार को वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का पंचनामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में खरीफ सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। फसल की तनों में धान उगने लगे हंै। कुछ ही दिनों में किसानों द्वारा धान कटाई का कार्य भी आरंभ किया जाएगा। लेकिन ऐसी स्थिति में ही जंगली हाथी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हंै। गुरुवार, 2 अक्टूबर को समूचे देश में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा था, लेकिन इसी समय गड़चिरोली के देलोड़ा गांव के नागरिक अपनी फसलों को हाथियों से बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। हाथियों ने श्यामराव पदा नामक किसान के खेत में प्रवेश कर धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। सरकार से तत्काल वित्तीय मदद देने की मांग देलोड़ा गांव के नागरिकों ने की है।

Created On :   4 Oct 2025 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story