- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- किसान ने घर के आसपास उगाया करोड़ों...
Gadchiroli News: किसान ने घर के आसपास उगाया करोड़ों का गांजा

- नशे का नया कारोबार , आरोपी पहुंचा हवालात
- पुलिस ने बरामद किए 1.19 करोड़ के 239.66 किलो पौधे
Gadchiroli News गड़चिरोली की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने शुक्रवार, 14 नवंबर को कुरखेड़ा तहसील के ग्राम हुरयालदंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिर एक गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। इस छापामार कार्रवाई में एलसीबी ने 239.66 किलो गांजे के पौधे और बीज बरामद किए है। जिसकी कीमत 1 करोड़, 19 लाख, 83 हजार रुपये बतायी गई है।
यह भी पढ़े -गडचिरोली में सर्वेक्षण में सुस्ती से मुआवजे की उम्मीदें कमजोर, 38 फीसदी क्षेत्र का ही हो पाया पंचनामा
इस मामले में पुलिस ने खेत मालिक हुरयालदंड निवासी कृष्णा हरसिंह बोगा (41) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा बोगा ने अपने घर के आसपास परिसर में ही गांजे की खेती लगाई थी। इससे पूर्व भी एलसीबी की टीम ने 5 नवंबर को चामोर्शी तहसील के ग्राम माड़ेमुधोली में एक गांजे की खेती पर छापा मारकर लगभग 18.56 लाख रुपयों का माल जब्त किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कुरखेड़ा उपविभाग के तहत आनेवाले मालेवाड़ा पुलिस मदद केंद्र की सीमा में हुरयालदंड गांव में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती शुरू होने की जानकारी एलसीबी की टीम को मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पुलिस की टीम हुरयालदंड गांव की ओर रवाना हुई।
देर शाम गांव पहुंचकर पुलिस ने कृष्णा बोगा के घर पर छापा मारकर घर के आसपास परिसर में लगायी गयी गांजे की खेती से 239.66 किलो गांजे के पत्ते अौर फूल जब्त किए। जब्त माल की कींमत 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार रुपये है। इस मामले में आरोपी कृष्णा बोगा के खिलाफ मालेवाड़ा पुलिस मदद केंद्र में धारा 8 (सी),20(बी) व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन और एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक समाधान दौंड, रोहित गोंगले, प्रशांत गरफडे, शिवप्रसाद करमे, गणेश वाकडोतपवार, संतोष नादरगे, नीतेश सारवे आदि ने की।
Created On :   15 Nov 2025 5:12 PM IST














