Gadchiroli News: घने जंगल में चल रहा था मुर्गा बाजार, पुलिस ने मारा छापा

घने जंगल में चल रहा था मुर्गा बाजार, पुलिस ने मारा छापा
8 दोपहिया समेत 4.19 लाख का माल जब्त, 22 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli News तहसील के तिरकामेठा गांव से सटे जंगल परिसर में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी मिलते ही भामरागढ़ पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 8 दोपहिया समेत 4 लाख 19 हजार 250 रुपए का माल जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भामरागढ़ तहसील के कुमरगुड़ा गांव से सटे तिरकामेठा के जंगल परिसर में अवैध रूप से मुर्गा बाजार शुरू होने की जानकारी थानेदार सचिन शेवाले को मिली। जानकारी के मिलते ही उन्होंने उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमर मोहिते के मार्गदर्शन में मुर्गा बाजार पर छापामार कार्रवाई की योजना बनाई। इसी योजना के तहत पुलिस जवानों की टीम ने मुर्गा बाजार को घेरकर कार्रवाई को अंजाम िदया। इस बीच पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बाजार में खलबली मच गयी।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 8 दोपहिया, 26 मुर्गों के साथ 4 लाख 19 हजार 250 रुपए का माल जब्त किया है। वहीं 22 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थानेदार शेवाले, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय उजे, धनश्री सगणे, निकिता खडेकर, पुलिस हवालदार गौरीशंकर भैसारे, रामजी तिम्मा, सुमित गायकवाड, देवराज तलांडे, आकाश उईके, प्रफुल्ल चव्हाण, मीना महाका, सूर्यकला तलांडे, गणेश्री ईटकेलवार, रजनी बुर्ले, अनिल चप्पीडी, चंद्रगुप्त कुनघाडकर, अवनित गव्हारे, अजिंक्य गायकवाड आदि ने की।


Created On :   18 Nov 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story