Gadchiroli News: गडचिरोली के भेंडाला की आंगनवाड़ी में घुसा जहरीला नाग, नन्हे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Gadchiroli News तहसील के आंगनवाड़ी केंद्रों में नन्हे बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा लगातार गंभीर होता जा रहा है। चामोर्शी से सटे दहेगांव की आंगनवाड़ी में सांप मिलने की घटना अभी ताजा ही थी कि अब भेंडाला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को जहरीला नाग दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भय का माहौल निर्माण होने लगा है।
यह भी पढ़े -दो दिन की मूसलाधार बारिश से गड़चिरोली के बिगड़े हालात, सैकड़ों गांवों का संपर्क कटा, दर्जनों गांवों की बिजली गुल
आंगनवाड़ी छोटे बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण का केंद्र मानी जाती है। लेकिन परिसर में बढ़ी झाड़ियां, कचरा और गंदगी के कारण यहां सांप और अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ता जा रहा है। भेंडाला गांव में नौनिहालों के लिए प्रशासन ने आंगनवाड़ी केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। मात्र स्वच्छता की दृष्टि से यहां कोई उपाययोजना नहीं की गयी है। इसी कारण मंगलवार की सुबह इस केंद्र के कमरे में नाग ने प्रवेश कर लिया। नन्हें बच्चे रोजाना आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचते हैं। ऐसे में उनके आसपास सांप का दिखाई देना बेहद गंभीर सुरक्षा चिंता है।
यह भी पढ़े -सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत के बाद जपतलाई आश्रमशाला फिर शुरू करने की मांग, 1 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी
संबंधित विभाग तत्काल आंगनवाड़ी परिसर का निरीक्षण कर झाड़ियों और कचरे की सफाई, परिसर की स्वच्छता, नियमित रखरखाव,,आदि सुनिश्चित करने की मांग भेंडाला के नागरिकों ने की है। केंद्र में मौजूद आंगनवाड़ी सेविका द्वारा सांप दिखायी देने की जानकारी आसपास के लोगों को देने के बाद कुछ लोगों ने केंद्र में पहुंचकर सांप को खदेड़ने का प्रयास किया। जब यह सांप केंद्र से जंगल की ओर निकला, सभी ने राहत महसूस की। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाययोजना करने की मांग अब जोर पकड़ रही है।
Created On :  



