Gondia News: एनएनटीआर के पर्यटक निवास की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे

Gondia News नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (एनएनटीआर) में अब पर्यटकों के लिए जंगल सफारी के साथ-साथ सरकारी निवास की बुकिंग प्रक्रिया को भी पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब पर्यटकों को घने जंगल के बीच ठहरने के लिए भागदौड़ या कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब वन्यजीव प्रेमी घर बैठे ही सफारी के स्थान को पहले से ही बुकिंग कर सुरक्षित कर सकते हैं।
बता दें की नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में बाघ, तेंदुआ, भालू, सहित दुर्लभ वन्यजीवाें के अलावा औषधीय वनस्पति के पेड़ बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं।
इस स्थल की सफारी करने के लिए देश-विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हंै। सफारी की ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी , लेकिन पर्यटन संकुल के निवास स्थान की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पाती , जिस वजह से पर्यटकों को इस स्थल से 50 से 60 किलो मीटर की दूरी पर निवास करना पड़ता था या पर्यटन संकुल के निवास की बुकिंग करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती थी।
Created On :  



