- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई-...
तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई- दंपति मृत, बेटा गंभीर

डिजिटल डेस्क, हिंगोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 161 पर कलमनुरी परिसर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हिंगोली शहर के जीजामातानगर परिसर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर जयप्रकाश पाटील, पत्नी मंजूषा पाटील और बेटा पराग पाटील के साथ कार से नांदेड़ से हिंगोली आ रहे थे। कलमनुरी शहर से कुछ दूरी पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई। कार पराग पाटील चला रहे थे। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि तीन-चार बाद पटखनी खाने के बाद कार पलट गई। भीषण दुर्घटना में कार में सवार पाटील दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पराग का अस्पताल में इलाज जारी है।
Created On :   4 Sept 2023 5:11 PM IST












