- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- चलती कार में अचानक लग गई भीषण आग
जबलपुर शहर: चलती कार में अचानक लग गई भीषण आग

डिजिटल न्यूज जबलपुर।
मदन महल अंडर ब्रिज के नीचे गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही कार का चालक कार से उतरकर बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही मिनटों में कार आग के गोले में बदल गई। कार में आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया अंडर ब्रिज के नीचे दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया और मौके पर लोगों का मजमा लग गया इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कार में लगी आग को बुझाया। आग बुझने के बाद कार को खींचकर अंडर ब्रिज से बाहर निकाला गया, जिससे बाद यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि कार चालक मदर टेरेसा नगर के पास स्थित शो रूम से कार लेकर मदन महल की ओर जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
Created On :   9 July 2026 2:38 PM IST












