- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में...
जबलपुर शहर: जबलपुर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में चार मंजिला भवन गिरा

डिजिटल न्यूज जबलपुर
जबलपुर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बड़ा फवारा में मंगलवार देर शाम चार मंजिला भवन का अगला हिस्सा गिर गया। भवन के ग्राउंड फ्लोर ओर फर्स्ट फ्लोर पर साड़ी की दुकान थी। जो पूरी तरह चरपट हो गई। जबकि भवन का ऊपरी हिस्सा खाली था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। भवन का अगला हिस्सा गिरने से एक दोपहिया वाहन ओर एक कार को नुकसान हुआ है। भवन मालिक राजकुमार जैन ने बताया कि बिल्डिंग वर्ष 1985 के आसपास की है। खास बात यह है कि मंगलवार और मार्केट बंद होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Created On :   8 July 2026 1:30 PM IST
Next Story












