- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30...
जबलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 कटनी-जबलपुर हाईवे पर हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 कटनी-जबलपुर हाईवे फोरलेन सड़क पर तेज गति से दौड़ रहा एक ट्रक अचानक खाई में आधा घुस गया। ऐसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग भी यहाँ आ गए और इसी बीच ट्रक ड्राइवर एवं क्लीनर खुद को सुरक्षित कर बाहर निकल आए।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह पहरेवा नाका के पास उत्तर प्रदेश से मुम्बई की ओर जा रहा एक दस चक्का ट्रक जबलपुर की ओर से दौड़ते समय अनियंत्रित होकर लहराने लगा।
इसी बीच वह सड़क किनारे स्थित मिट्टी की खाई में गिर गया।
यह तो गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगा दिया और इससे ट्रक आधा ही अंदर जा सका। इस बीच सड़क किनारे एक नाला भी होने से ट्रक के दसों पहिए अंदर धंस गए।
इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस की मदद से देर शाम उक्त ट्रक को बाहर निकाला जा सका।
Created On :   31 Jan 2024 6:24 PM IST















