- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्राॅन्ग रूम...
जबलपुर: लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्राॅन्ग रूम और पार्किंग की व्यवस्था भी देखी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कलेक्टर ने गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। यहाँ विधानसभा चुनाव के लिए सारी व्यवस्थाएँ की ही गई थीं। कलेक्टर ने उन्हीं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्ट्राॅन्ग रूम, पार्किंग, मीडिया सेंटर आदि हर एंगल से उन्होंने निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुछ निर्देश भी दिए।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर मतदान सामग्री वितरण और मतगणना आदि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिये भी परिसर का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण शिवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   16 Feb 2024 5:00 PM IST














