आयुध डिपो में बम धमाके से हड़कंप, आयुध कर्मी के हाथ के चीथड़े उड़े

आयुध डिपो में बम धमाके से हड़कंप, आयुध कर्मी के हाथ के चीथड़े उड़े
आर्मी प्रशासन ने मामले की जाँच के आदेश जारी किए

डिजिटल डेस्क जबलपुर। केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) में दोपहर तकरीबन 12:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। मैग्जीन से सटे एसडी सेक्शन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर-उधर दौड़े। इसी दौरान कर्मचारी अभिनव विश्वकर्मा के हाथ के चीथड़े उड़ गए। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। आर्मी प्रशासन ने मामले की जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

सीओडी प्रबंधन का कहना है कि सफाई के लिए तैनात किए गए कर्मचारी अभिनव लंच टाइम पर खाना खाने के लिए अपने नियमित स्थान पर गए हुए थे। तभी वहाँ से जोर के धमाके की आवाज आई। सहकर्मियों ने जब मौके पर जाकर देखा तो ठेका कर्मी घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसका बायाँ हाथ बुरी तरह से क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। बम के कई टुकड़े उसके चेहरे और हाथ-पैर में धँसे पाए गए।

पहले मिलिट्री हॉस्पिटल, फिर मेडिकल-

डिपो प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए मिलिट्री अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कर्मी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Created On :   31 Oct 2023 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story