Jabalpur News: कांग्रेस 26 नवंबर को निकलेगी पैदल मार्च, पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने ली तैयारी बैठक

कांग्रेस 26 नवंबर को निकलेगी पैदल मार्च, पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने ली तैयारी बैठक
संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, इसकी रक्षा करना सभी का दायित्व

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण द्वारा संविधान रक्षा मार्च 26 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को गुलजार होटल में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम आयोजित करने व्यवस्था के साथ उसकी रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पैदल मार्च के मार्ग, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करनेए, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की मजबूत नींव है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। संविधान की मूल भावना और उसमें निहित लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान नगराध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है।

बैठक में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक तरूण भनोत, संजय शर्मा, राजकुमार खुराना, कौशल्या गोंटिया, अमरीश मिश्रा, आलोक मिश्रा, सम्मति सैनी, राधेश्याम चौबे, सुरेंद्र तिवारी, अतुल बाजपेई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :  

Next Story