Jabalpur News: पदोन्नति समिति की बैठक में निर्णय, काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे शिक्षक

462 शिक्षकों को मिली 12 वर्षीय प्रथम क्रमोन्नति

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा लम्बे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत प्रदान की गई है। जिले के 462 शिक्षकों को 12 वर्षीय प्रथम क्रमोन्नति प्रदान की गई है। इसका लाभ शिक्षकों को वर्ष 2018 से मिलेगा। उनके वेतन में बढ़ोत्तरी हो जाएगी जिससे परिवार में खुशी देखी जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी गौतम वर्बे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग सेवा शर्तें एवं भरती नियम 2018 दिनांक 1 जुलाई 2018 से लागू के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संवर्ग को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सहायक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक संवर्ग की भांति क्रमोन्नति वेतनमान योजना में सम्मिलित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा सहायक शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक की भांति नवीन शैक्षणिक संवर्ग के लोक सेवकों को क्रमोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया गया है। क्रमोन्नति हेतु सेवा अवधि की गणना अध्यापक संवर्ग में प्रथम नियुक्ति दिनांक से काल्पनिक रुप से करते हुये 1 जुलाई 2018 से देय होगी।

30 और 35 सूची का इंतजार

शिक्षकों का कहना है कि 12 वर्षीय प्रथम क्रमोन्नति का लाभ मिलने और सूची जारी होने से अब 30 और 35 वर्षीय क्रमोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली है। उनमें उम्मीद जागी है कि अब उन्हें भी जल्द ही क्रमोन्नति मिलेगी और उनकी सूची भी जारी होगी।

Created On :  

Next Story