जबलपुर न्यूज: मछली का अचार और कटलेट... नाम सुनते ही हैरान रह गए

विश्व मत्स्य दिवस पर हर प्रदेश की डिश तैयार हुई, वीयू में एक्वा एक्सपो 2026 आयोजित

डिजिटल डेस्क जबलपुर

आम का, नीबू का, मिर्च का, लहसुन का और भी कई तरह के अचार के नाम सुनने में आ जाते हैं और उनका स्वाद भी आसानी से लिया जा सकता है लेकिन मछली के अचार की बात कोई करे तो हैरानी होती है। मछली के अचार का प्रदर्शन नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय केे मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय विश्व मत्स्य दिवस के उपलक्ष्य में नवाचार, उद्यमिता और सतत मत्स्य विकास तथा मत्स्य प्रौद्योगिकी विषय पर एक्वा एक्सपो 2026 में किया गया। दूर-दूर से आए किसानों और छात्र-छात्राओं ने इस अचार और अन्य मछलियों के अन्य व्यंजनों की जानकारी लेते हुए उनके व्यावसायिक उपयोग की महत्ता पर ज्ञानवर्धन िकया।

भारत सरकार के मत्स्यपालन विभाग एनएफडीबी, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉइंट डायरेक्टर गिरीश मेश्राम ने मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी व हितग्राही योजनाओं, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिलने वाले अनुदान एवं लाभों तथा मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि एवं डायरेक्टर एक्सटेंशन डॉ सुनील नायक ने विश्वविद्यालय की विस्तार गतिविधियों, कृषकों तक नवीनतम मत्स्य तकनीकों के हस्तांतरण तथा क्षेत्र के समग्र मत्स्य विकास से जुड़े अपने अनुभवों एवं विचारों को प्रमुखता से रखा। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एसके महाजन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में आयोजन के महत्व को रेखांकित िकया।

केरल से लेकर कोलकाता तक के व्यंजन-

इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर कुल छह प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गएख् जिनमें केरल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश ,बिहार और मध्य प्रदेश के मछली से बने पारंपरिक व मुख्य व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। साथ ही आधुनिक मत्स्य तकनीक को दर्शाने के लिए बायोफ्लॉक एवं आरएएस का सेटअप, मूल्य संवर्धित उत्पादों के अंतर्गत मछली का अचार ,कटलेट, मछली आहार तथा कृषकों के लिए उपयोगी सामग्रियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले पंपलेट आदि के वितरण व प्रदर्शन की विशेष व्यवस्था रही।

विशेष व्याख्यान भी आयोजित िकए गए-

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ सोना दुबे द्वारा एवं सह-समन्वयन शिवमोहन सिंह द्वारा किया गया। आयोजन के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र भी आयोजित हुए, जिनमें विशाल भंडारी, अंशुल शर्मा तथा ठाकुर अरित्य सिंह ने अपने विशेषज्ञ व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। डॉ सोना दुबे के नेतृत्व में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गई। शुभेन्दु द्विवेदी, प्रतीक कुमार तिवारी, सत्येंद्र कटारा, प्रियंका गौतम, अनिल केवट का सहयोग रहा।


Created On :  

Tags

Next Story