Jabalpur News: जन्मशताब्दी के मौके पर शहर के कलाकारों ने मंच से दी शानदार परफॉर्मेंस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। महंगाई मार गई...फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के इस गीत ने श्रोताओं को बीते दौर की याद दिलाई, तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता प्रेमनाथ पर फिल्माए गई की फिल्मों झलक भी दिखी।
कुछ ऐसा ही नजारा अभिनेता स्व. प्रेमनाथ की जन्म शताब्दी (हीरक जयंती) समारोह में देखने मिला, जिसका आयोजन नगर निगम जबलपुर, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से मानस भवन में किया गया।
इस मौके पर शहर के कलाकारों भगवान दास पटेल, शांभवी पेंडसे, प्रकाश वेरुलकर राव,अन्नू शाह, अमित परनामी और गौरव सैनी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह रहे।
अध्यक्षता शायर सूरज राय सूरज ने की। विशिष्ट अतिथि अभिनेता ओंकार दास मानिकपुरी, सारस्वत अतिथि नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज व रामेंद्र करसोलिया रहे। कार्यक्रम में संजय प्रसाद, पंकज गोस्वामी, प्रकाश सिंह तोमर, दीपा वर्मा, अशोक श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। संयोजन अनिल अग्रवाल एवं मार्गदर्शन रमाकांत ताम्रकार ने किया।
Created On :  
