जिला बार चुनाव: ज्योति राय और मनोज तिवारी उपाध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी सचिव निर्वाचित

जिला बार चुनाव: ज्योति राय और मनोज तिवारी उपाध्यक्ष, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी सचिव निर्वाचित
सह सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय सचिव पद के मतों की गिनती आज


डिजिटल डेस्क जबलपुर। जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी के लिए दूसरे दिन जारी मतगणना में सर्वप्रथम उपाध्यक्ष पदों के मतों की गिनती हुई। जिसमें महिला उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ज्योति राय और पुरुष उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी सर्वाधिक मतों के साथ निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद पर अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति राय को 926, सुनीता शूद को 719 और वर्षा तिवारी को 304 वोट मिले। पुरुष वर्ग में मनोज कुमार तिवारी को 887, प्रशांत कोहाड़े को 563, मुकेश कुमार अग्रवाल को 262, राकेश कुमार तिवारी को 162 और पंडित बसंत शर्मा को 79 मिले।

सचिव पद पर ज्ञानप्रकाश को त्रिपाठी को 713, शैलेंद्र सिंह ठाकुर को 536, सचिन गुप्ता को 458, यतेन्द्र अवस्थी को 318, विकास पटेल को 200, प्रशांत तिवारी को 86 और राजकुमार यादव को 52 वोट मिले। गुरुवार को सह सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय सचिव पद के मतों की गिनती होगी।

Created On :   20 March 2024 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story