- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दोस्त को श्वान ने काटा तो दहशत में...
दोस्त को श्वान ने काटा तो दहशत में किशोर ने लगाई फाँसी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। कुण्डम थाना क्षेत्र में एक पागल श्वान ने किशोर को काटा तो उसके साथी ने डरकर फाँसी लगा ली। पुलिस के अनुसार ग्राम हरदुलीकला निवासी 38 वर्षीय भीष्म सिंह मरकाम ने सूचना दी कि उसका पुत्र 13 वर्षीय गगन सिंह मरकाम अपने दोस्त डिगेश मरावी एवं जितेन्द्र परस्ते के साथ बुधवार को एक पागल श्वान को भगाने के लिए गाँव के बाहर गया हुआ था, तभी डिगेश मरावी को उक्त श्वान ने हाथ व पैर में काट लिया जिसके चलते वह बेहोश हो गया। परिजनों ने डिगेश को 108 एम्बुलेंस से शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इसी बीच उसका बेटा गगन सिंह डर के कारण घर नहीं लौटा और ददरी तालाब के पास जंगल में फाँसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भिजवाकर जाँच शुरू कर दी है।
Created On :   17 Aug 2023 11:33 PM IST
Next Story












