Jabalpur news: रेलवे स्टेशन में खड़े स्पेशल कोच में लगी आग

स्पेशल कोच में लगी आग

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर खड़े रेलवे के निरीक्षण स्पेशल कोच में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। कोच में धुंआ उठता देख लोगों ने जब सूचना रेलवे को दी इसके बाद अमला एक्टिव हुआ। नगर निगम की फायर ब्रिगेड बुलाई गई और करीब आधे घंटे बाद आग बुझाई गई । आग लगने से कोच को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। घटना के बाद डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने कहा मामले की जांच करने कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता लग सकेगा।

Created On :   11 Aug 2026 3:12 PM IST

Tags

Next Story