आय से 6 सौ फीसदी अधिक मिली फूड इंस्पेक्टर की संपति

90 लाख के आलीशान मकान में अधिकारियों को कई अन्य प्रापर्टीज के दस्तावेज भी मिले

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जिले में कुछ वर्षों पूर्व तक पदस्थ रहे फूड इंस्पेक्टर अम्बरीश दुबे के घर पर शुक्रवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की। करीब 90 लाख के आलीशान मकान में अधिकारियों को कई अन्य प्रापर्टीज के दस्तावेज भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लयू) ने वर्ततान में सागर में कार्यरत फूड इंस्पेक्टर के विजय नगर िस्थत स्टार पार्क के घर में दबिश दी। इस दौरान आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति उनके नाम पर मिली है।

सागर एवं नरसिंहपुर में भी संपति-

ईओडब्ल्यू डीएसपी एबी सिंह के अनुसार फूड इंस्पेक्टर अम्बरीश दुबे के यहां जो दस्तावेज टीम को मिले हैं। उनमें नरसिंहपुर में 2 प्लॉट और एक बैंक लॉकर होने की जानकारी सामने आई है। जिसकी पुष्टी की जानी अभी शेष है। वर्ष 2008 में नियुक्त होने के बाद फूड इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी उन्हें वर्ष 2011 में मिली थी। सागर में पदस्थ अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। उनको 2011 में फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली थी।

सागर में पदस्थ अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। उनको 2011 में फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली थी। टीम खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर स्थित निवास पर जांच कर रही है। अमरीश का यहां तीन मंजिला मकान है।

सागर में अमरीश दुबे के द्वारिका गार्डन स्थित इस मकान पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई चल रही है। सागर में अमरीश दुबे के द्वारिका गार्डन स्थित इस मकान पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई चल रही है।

अभी तक जांच में सामने आई जानकारी

जबलपुर में 90 लाख का आलीशान तीन मंजिला मकान।

शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज।

शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट।

नरसिंहपुर में दो प्लॉट, एक बैंक लॉकर।

Created On :   7 July 2023 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story