- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बालिका टीम सेमीफाइनल व बालक...
बालिका टीम सेमीफाइनल व बालक क्वार्टर फाइनल में पहुंची

डिजिटल डेस्क,शहडोल।
फुटबाल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की बालिका टीम ने सेमीफाइनल और बालक टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। टीम के इस प्रदर्शन को शहडोल संभाग के अधिकारी बेहतर प्रदर्शन बता रहे हैं। 1 से 14 जून तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित प्रतियोगिता मे इस प्रदर्शन पर बताया कि 30 से 31 मई तक अमलाई कालरी फुटबॉल मैदान जिला अनूपपुर में पूरे मध्यप्रदेश से आए बालक, बालिकाओं खिलाडिय़ो से मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का चयन किया गया। चयनित टीमों का 1 से 8 जून तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कमिश्नर शहडोल संभाग शहडोल राजीव शर्मा एवं एडीजीपी शहडोल जोन डीसी सागर ने उत्साहवर्धन किया।
Created On :   20 Jun 2023 1:21 PM IST
Next Story












