Jabalpur news: थोड़ी देर होती तो गाय दम तोड़ देती, छुट्टी के दिन पहुंचे डॉक्टर

डॉक्टरों नेऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला और गाय का जीवन बचाया

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

छुट्टी के दिन एक गोसेवक की गाय बुरी तरह तड़प रही थी। उसने कई चिकित्सकों से संपर्क किया लेकिन कोई भी मौजूद नहीं हो पाया। इसके बाद संभागीय पशु चिकित्सालय में संपर्क किया गया। इसके बाद तत्काल ही चिकित्सकों को बुलाया गया और गाय का ऑपरेशन कर उसकी प्राण रक्षा की गई।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ ज्योति तिवारी ने बताया कि रविवार को शाम 6:30 बजे पनागर निवासी गौ सेवक संतोष पटेल बंटी की गाय के पेट में बच्चा मृत हो चुका था। इसकी जानकारी बंटी पटेल द्वारा उपसंचालक को दी गयी तत्सम्बन्ध में उपसंचालक डॉ तिवारी द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया। इसमें पनागर और जबलपुर के डॉक्टर शामिल किए गए। चूंकि गाय के पेट में बच्चा मर चुका था जिससे इंफेक्शन फैल रहा था और गाय का जीवन भी संकट में था। डॉक्टरों ने तेजी से ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला और गाय का जीवन बचाया गया।

Created On :  

Tags

Next Story