Jabalpur news: निगमायुक्त ने वार्डो का किया औचक निरीक्षण

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और जमीनी धरातल पर उतारने के लिए निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने सोमवार सुबह- सुबह अधिकारियों के साथ वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संभाग क्रमांक 3 रामपुर एवं संभाग क्रमांक 4 छोटी लाइन फाटक के वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई मित्रों की उपस्थिति का मौके पर सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान एक वार्ड में सभी 29 सफाई मित्र उपस्थित मिले। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह से ही फील्ड में रहकर पहले मुख्य मार्गों और फिर बीट चार्ट के अनुसार कॉलोनियों व बस्तियों में सफाई कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सुपरवाइजर प्रतिदिन कम से कम 10 नागरिकों से संवाद कर सफाई का फीडबैक लें। मानव संसाधन के साथ मशीनरी का भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
Created On :  
