- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एचडीएफसी एर्गो नहीं कर रही बीमित को...
जबलपुर: एचडीएफसी एर्गो नहीं कर रही बीमित को भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमा कंपनियाँ आम लोगों के साथ खुलेआम लूट करने में लगी हैं और कंपनियों पर अंकुश लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारी पॉलिसीधारकों का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
ऐसी ही शिकायत बीमितों के द्वारा की जा रही है। हिमाचल धर्मशाला निवासी अंजलि ने बताया कि एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वर्ष 2023 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई तो लिंक अस्पताल होने के बाद भी बीमा कंपनी ने कैशलेस से इनकार कर दिया।
बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए गए थे। बीमा कंपनी ने क्लेम नंबर 22-13397542 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया था।
अस्पताल के इलाज का भुगतान पाने पॉलिसीधारक अंजलि ने कई बार टोल फ्री नंबर व अन्य अधिकारियों से बात की पर जिम्मेदारों ने किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं कंपनी की तरफ से किसी भी तरह का पक्ष नहीं दिया गया।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   14 Feb 2024 3:22 PM IST















