- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा...
जबलपुर: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्वास्थ्य बीमा ने बीमित को नहीं दिया क्लेम

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अनेक दावे करने वाली बीमा कंपनियाँ भी पॉलिसी धारक को अस्पताल में कैशलेस नहीं कर रही हैं और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की क्वेरी निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी सुरेन्द्र कुमार ने की है।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी कार्ड क्रमांक 125314733 का प्रीमियम भी जमा करते आ रहे हैं। फरवरी 2024 में स्वास्थ्य खराब हो गया।
इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया तो अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली गईं। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए तो अनेक प्रकार की खामियाँ निकाली गईं।
बीमित ने सारे तथ्य अस्पताल से सत्यापित कराकर जमा किए, उसके बाद भी बिना कारण बताए बीमित का क्लेम आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने रिजेक्ट कर दिया। बीमित का आरोप है कि उसके साथ बीमा कंपनी में जिम्मेदार गोलमाल कर रहे हैं।
वह कंपनी के विरुद्ध अब कोर्ट में केस लगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया तो उनके द्वारा किसी भी तरह का पक्ष नहीं दिया गया।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएँ
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   29 March 2024 3:05 PM IST















