Jabalpur news: परिंदों की पसंद बना जबलपुर, मोहारी पॉन्ड में दर्ज हुईं 183 प्रजातियां

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर
तालाबों की नगरी जबलपुर अब परिंदों की पसंद भी बन गई है। पूरे मध्यप्रदेश में इस माह सबसे ज्यादा पक्षी जबलपुर में ही दर्ज किए गए हैं। ई बर्ड पर यहां नवंबर माह में अब तक 252 प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। बर्ड वॉचर्स के अनुसार ये एक अच्छी खबर है। इनका दिखना इस बात का संकेत है कि हमारी जैवविविधता की स्थिति बेहतर है। बर्ड वॉचर्स के अनुसार सबसे ज्यादा हलचल मोहारी पॉन्ड में देखने को मिली। यहां अकेले 183 प्रजातियों के पक्षी नजर आए। दूसरे नंबर पर ककरतला रहा, जहां 127 प्रजातियां दर्ज की गईं। इसके बाद बरगी जलाशय में 78, शैलपर्ण उद्यान में 77 और लोअर गौर में 72 प्रजातियों के पक्षी देखे गए। वहीं पक्षियों की अगर बात करें, ताे इन्हें देखने का सबसे अच्छा समय सुबह का हाेता है। दूसरे नंबर पर बालाघाट व तीसरे पर इंदौर रहा। आर-1
कैमरे में कैद हाे रहीं अठखेलियां
जबलपुर के तालाब, जलाशय और उद्यान पक्षियों के लिए सुरक्षित आशियाना बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि हर साल यहां पक्षियों की संख्या और प्रजातियों में इजाफा हो रहा है। यह कहना है बर्ड वाॅचर सुजय विश्वास का, उन्हाेंने बताया कि मोहारी पॉन्ड से लेकर बरगी तक, हर जगह इन दिनों पक्षियों की चहचहाहट गूंज रही है। सुबह-सुबह कैमरे लेकर पहुंच रहे लोग इस नजारे को कैद कर रहे हैं।
अवेयरनेस भी बेहद जरूरी
बर्ड वाॅचर एड. मनीष सोनी का कहना है कि विंटर सीजन में हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षियाें का आगमन शहर में हाेता है, जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ती है। बर्ड््स की सुरक्षा की अगर बात करें, ताे हम सभी काे अवेयर हाेना होगा। अगर काेई अवैध शिकार करते हुए दिखे तो वन विभाग काे जरूर सूचित करना चाहिए।
नजर आ रहे पक्षी
बर्ड वॉचर्स के अनुसार एयरपोर्ट राेड के पास साइबेरियन स्टोनचैट, माेहारी और ककरतला के आसपास ब्लैक रेडस्टार्ट, परियट और डुमना में रेड ब्रेस्टेड फ्लाई कैचर काे कैद किया गया। इसके साथ ही माेहारी में ग्रे-लैग गूज़, कॉमन पोचार्ड, रेड-क्रेेस्टेड पोचार्ड, कॉमन व्हाइट आई जैसे डक देखने को मिल रहे हैं। ट्राय कलर्ड मैना के साथ ही ब्राउन हेडेड बारबेट, ग्लॉसी इबिस व व्हाइट ब्रॉड बुलबुल काे कैमरे में फाेटाेग्राफर द्वारा कैद किया गया। कुछ दिन पहले साइबेरियन रूबी थ्रोट भी कैमरे में कैद हुआ था।
Created On :  
