Jabalpur News: इग्नू की परीक्षाएं 25 से, जबलपुर परिक्षेत्र में इस बार 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में 14 जनवरी तक आयोजित होंगी। क्षेत्रीय केंद्र जबलपुर के अंतर्गत 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो केंद्रीय जेल भी शामिल हैं। जबलपुर परिक्षेत्र में इस बार 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विवि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल, रीवा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के अग्रणी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती हैं।
क्षेत्रीय निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख डॉ सोमासी श्रीनिवास ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को समर्थ पोर्टल से अपना पहचान पत्र डाउनलोड कर परीक्षा कक्ष में लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल सहित किसी भी डिजिटल उपकरण को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी समर्थ पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Created On :  
