जबलपुर न्यूज: पढ़ाई के समय बातचीत कर रहे छात्र की महिला टीचर ने मरोड़ी ऊँगली

घमापुर थाना क्षेत्र के जीसीएफ खालसा स्कूल की घटना

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल (GCF) में कक्षा 10वीं के छात्र के साथ शिक्षिका द्वारा मारपीट करने और उंगली मरोड़कर तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां ने शिक्षिका के वकील पति पर स्कूल परिसर में गुंडागर्दी करने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र अनुराग दुबे के परिजनों ने बताया की वह रोज की तरह गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल (GCF) पढ़ने गया था। उनका आरोप है कि वहां शिक्षिका दीक्षा शर्मा ने अनुराग का हाथ सिर्फ इसलिये मरोड़ दिया क्योंकि वह आपने साथी छात्र से होमवर्क सम्बन्धी बातचीत कर रहा था.इससे उसकी उंगली में गंभीर चोट आ गई। परिजनों का कहना है कि तारीख को वे स्कूल में शिकायत करने जाने वाले थे लेकिन तभी कुछ टीचर्स ने घर आकर विवाद भी किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैँ.


Created On :  

Tags

Next Story