- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पीएम योजना के मकानों में समस्याओं...
Jabalpur News: पीएम योजना के मकानों में समस्याओं का अंबार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांझी मोहनिया में बनाई गई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में हर तरफ अव्यवस्थाएं होने से यहां रहने वाले दर्जनों परिवार परेशान हैं। योजना में सर्वसुविधायुक्त मकान देने का वादा किया गया था, लेकिन कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।
ये आरोप यहां निवास करने वाले नागरिकों ने सोमवार को नगर निगम पहुंचकर लगाए और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में लिफ्ट के लिए जगह तो छोड़ी गई, लेकिन लिफ्ट आज तक नहीं लग पाई।
वाहन रखने के लिए पार्किंग भी नहीं बनाई गई और ग्राउंड फ्लोर पर सीमेंटीकरण भी नहीं किया गया। सुरक्षा के लिए बिल्डिंग के चारों तरफ दीवार भी नहीं बनाई और न ही साफ-सफाई का इंतजाम किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपते समय रामकुमारी बाई, जयश्री रैकवार, बसंत बेन, राम गुप्ता, विनय झारिया, ममता शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
Created On :   2 Jun 2026 6:55 PM IST










