Jabalpur News: रात में आने वाली ट्रेन 8 घंटे लेट, सुबह पहुंची

रात में आने वाली ट्रेन 8 घंटे लेट, सुबह पहुंची
कई स्पेशल ट्रेनों की भी बिगड़ी चाल, यात्रियों की परेशानी पर रेलवे नहीं दे रहा ध्यान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गर्मी के मौसम में जब उमस और पसीने से यात्रियों का हाल बेहाल रहता है ऐसे में ट्रेनों की लेटलतीफी उनकी परेशानी को और बढ़ा रही है। ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक लेट चल रही हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों की तो चाल बिगड़ी हुई है। 6 से 8 घंटे लेट चलना तो इन ट्रेनों के लिए आम बात है लेकिन ये कई घंटे लेट चल रही हैं और रेलवे इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

इसी तरह रूटीन गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से आ रही हैं। यही हाल थावे-उधना ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का भी रहा। इस ट्रेन को रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचना था।

यह ट्रेन लेकिन सोमवार को 8 घंटे की देरी से सुबह 9 बजे के लगभग जबलपुर आई। इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री हलाकान होते रहे। यह पहली बार नहीं है जब यह ट्रेन लेट हुई है इससे पहले भी इस ट्रेन के यही हाल रहे हैं।

हर काम पर अब रहेगी निगरानी

रेलवे में होने वाले काम की लेटलतीफी और लापरवाही अब नहीं चल पाएगी। रेलवे प्रोजेक्ट और काम की िनगरानी के लिए पश्चिम मध्य रेल ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीएमआईएस) पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल से अधिकारी हर काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट देख सकेंगे और उसकी निगरानी कर सकेंगे।

अगर कहीं कोई कमी है तो उसके लिए पत्राचार नहीं करना पड़ेगा। इस पोर्टल से ही अधिकारी इसमें क्या सुधार करना है यह निर्देश जारी कर सकेंगे।

परियोजना प्रबंधन एवं निर्माण निगरानी प्रणाली नामक इस पोर्टल की शुरूआत सोमवार को पमरे महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह द्वारा अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमएस हाशमी व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

Created On :   2 Jun 2026 7:02 PM IST

Tags

Next Story