- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- चाकू अड़ाकर चेन व 20 हजार लूटे, फिर...
Jabalpur News: चाकू अड़ाकर चेन व 20 हजार लूटे, फिर कट्टा अड़ाकर 2 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित अंधमूक बायपास पर फ्लाई ओवर के ऊपर रविवार की रात बेखौफ होकर घूम रहे मोपेड सवार लुटेरों ने चाकू अड़ाकर युवक को धमकाते हुए गले में पहनी चांदी की चेन व डिक्की में रखे 20 हजार नकद लूट लिए। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे लुटेरों के दो साथियों ने कट्टा अड़ाकर 2 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। लूट का शिकार युवक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार माढ़ोताल आईटीआई निवासी पुष्पेंद्र पटेल उम्र 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने खेत ग्राम सेमरा गया था। रविवार को खेत से लौटते समय रात सवा 12 बजे के करीब अंधमूक बायपास पहुंचा, तभी फ्लाईओवर के ऊपर मोपेड सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और चाकू अड़ाकर गले से चांदी की चेन व 20 हजार रुपए लूट लिए।
उसके बाद बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 5693 सवार दो बदमाश और आए और कट्टा अड़ाकर गूगल पे पर 2 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान वीडियो बनाया गया, जिसमें कहलवाया गया कि उक्त रकम उसने अपनी मर्जी से ट्रांसफर की है। लूट के बाद आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गए। लूट का शिकार युवक देर रात थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।
Created On :   2 Jun 2026 6:43 PM IST











