- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल...
Jabalpur News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत की अनूठी पहल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकौशल प्रांत द्वारा श्रद्धेय स्वर्गीय श्री कैलाश नारायण जी सारंग की जन्म जयंती को 'मातृ-पितृ दिवस' के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महासभा द्वारा संस्कारधानी जबलपुर में विभिन्न सामाजिक, पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों को संपादित किया गया।
सुबह प्रकृति वंदन से हुई शुरुआत, पक्षियों के लिए लगाए सकोरे
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विजयनगर स्थित शक्ति पार्क में 'प्रकृति वंदन' कार्यक्रम के साथ हुई। यहाँ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के पानी के लिए पार्क में जगह-जगह सकोरे (मिट्टी के पात्र) भी बांधे गए।
श्रमिकों का सम्मान और मरीजों की सेवा
प्रकृति वंदन के पश्चात महासभा के सदस्य लेबर चौक पहुंचे। यहाँ 'श्रम आराधना' करने वाले कर्मठ श्रमिकों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे शरबत और अल्पाहार का वितरण किया गया।
चूंकि स्वर्गीय कैलाश नारायण जी सारंग का जीवन सदैव पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा, इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए शासकीय गोविंददास विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव (प्रांत महामंत्री) के संयोजन में हुआ आयोजन
यह पूरा सेवा कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकौशल प्रांत के प्रांत महामंत्री डॉ. आशीष श्रीवास्तव के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष श्री शंकर श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
वरिष्ठ जनों और चित्रांश बंधुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवाभावी और प्रेरणादायक कार्यक्रम में कायस्थ समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, श्री संदेश श्रीवास्तव, श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती शशि खरे, श्री भानू श्रीवास्तव, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्री गणेश श्रीवास्तव, श्री विक्रांत सक्सेना, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, मौलीश्री श्रीवास्तव, श्री नवीन खरे, श्रीमती नीता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु और मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने स्वर्गीय सारंग जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Created On :   2 Jun 2026 2:46 PM IST










