Jabalpur News: इंडसइंड जनरल ने इलाज की जरूरत नहीं होने का हवाला देकर किया नो क्लेम

इंडसइंड जनरल ने इलाज की जरूरत नहीं होने का हवाला देकर किया नो क्लेम
बीमित का आरोप: जिम्मेदार अधिकारी कर रहे गोलमाल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी बीमितों को क्लेम भी नहीं दे रही है। यहां तक कि बिल सबमिट करने पर बार-बार जमा दस्तावेजों की मांग कर परेशान किया जाता है। यह आरोप पॉलिसी धारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के जबलपुर आमनपुर निवासी अंकित जयसवाल ने की है। उन्होंने इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।

पॉलिसी क्रमांक 920222628240008160 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। अचानक चक्कर आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया।

बीमित ने इलाज के बाद सारे दस्तावेज बीमा कंपनी में सबमिट किया तो क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जल्द भुगतान का दावा किया था। बीमित लगातार संपर्क करता रहा पर अचानक यह कहते हुए क्लेम रिजेक्ट कर दिया गया कि आपको अस्पताल में भर्ती होकर इलाज की जरूरत नहीं थी।

बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में बीमा अधिकारियों से संपर्क किया गया तो कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   2 Jun 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story