- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पुराने ढर्रे में चल रहा पंजाब नेशनल...
Jabalpur News: पुराने ढर्रे में चल रहा पंजाब नेशनल बैंक, कॉलम के बाहर छप रही जानकारी, कस्टमर परेशान
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। डिजिटलाइजेशन युग में राष्ट्रीयकृत बैंकों में बारकोड प्रिंटिंग मशीनों से पासबुक में एंट्री हो रही है, वहीं पंजाब नेशनल बैंक अभी भी पुराने ढर्रे में चल रहा है, जहां आज भी डॉट मैट्रिक प्रिंटिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है।
इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है जब एफडीआर कराने पर उसके सर्टिफिकेट में उपभोक्ता का नाम और अकाउंट नंबर तय कॉलम से बाहर कहीं और प्रिंट हो जाता है। इसके अलावा प्रिंटिंग भी इतनी खराब रहती है जिसे पढ़ पाना मुश्किल हो रहा है।
इस मामले में कई उपभोक्ताओं ने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन बैंक की ओर से यही जवाब मिला कि इस परेशानी को लेकर वे कुछ नहीं कर सकते हैं। ताज्जुब वाली बात है कि इन सब अव्यवस्थाओं के बाद भी यहां के अधिकारी सुधरने को तैयार नहीं हैं।
स्याही इतनी हल्की की कुछ साफ नहीं दिखता
डॉट मैट्रिक प्रिंटिंग मशीन का भी समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं कराया जाता है जिससे कुछ भी दस्तावेज जब प्रिंट होता है तो स्याही इतनी हल्की होती है कि कुछ साफ दिखाई नहीं देता है और उसे पढ़ना मुश्किल होता है। इस ओर भी पीएनबी अधिकारियों द्वारा कुछ सुधार नहीं किया जा रहा है।
बैंक कर्मियों का बर्ताव भी ठीक नहीं
पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ का उपभोक्ताओं के प्रति बर्ताव भी अच्छा नहीं होता है। उपभोक्ता कुछ भी जानकारी मांगे तो उन्हें इस टेबल से उस टेबल भेज दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट लेना हो तो एप डाउनलोड करने की सलाह दे दी जाती है।
प्रिंटर मशीन में अक्सर खराबी- पीएनबी में पासबुक प्रिंटिंग को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं और यहां के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हाेती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक की बारकोड मशीन अक्सर बंद रहती है जिससे प्रिटिंग के लिए बैंक कर्मियों का सहारा लेेना पड़ता है।
Created On :   2 Jun 2026 7:06 PM IST











