Jabalpur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलाता पर शहर भर में मनाई गईं खुशियां

ऑपरेशन सिंदूर की सफलाता पर शहर भर में मनाई गईं खुशियां
  • सेना के पराक्रम को किया नमन, लहराया तिरंगा
  • सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बदला लिया है।
  • संगठनों ने आतंकवाद को जल्द समाप्त करने की मांग भी की।

Jabalpur News: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर भर में खुशियां मनाई गईं। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए। इसी क्रम में हिन्दू सेवा परिषद् द्वारा भारत माता चौक पर गुलाल उड़ाकर एवं तिरंगा लहराकर खुशियां जाहिर की गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी, नितिन सोनपाली, निखिल कनौजिया, धीरज ज्ञानचंदानी, अंकित विश्वकर्मा, राज बेन, विनय राजपूत, पियुष कोरी आदि उपस्थित रहे।

भारत माता के जयकारे लगाए

संपूर्ण ब्राह्मण मंच, कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ, धनुष यज्ञ रामलीला समिति सदर, जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सेना के पराक्रम को नमन िकया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए। संगठनों ने आतंकवाद को जल्द समाप्त करने की मांग भी की।

सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से

दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती प्यारे नंद महाराज ने कहा कि भारत की बहन-बेटियों का आतंकियों ने सिंदूर मिटाया था। सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बदला लिया है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है।

सिन्दूर की चुटकी से राष्ट्राभिमान की ज्वाला-

मप्र प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा की नारी इकाई विप्रा शक्ति ने भारतीय सेना के साहसिक ऑपरेशन सिन्दूर को राष्ट्राभिमान की अभिव्यक्ति बताते हुए हर्ष व्यक्त किया। संयोजिका शक्ति त्रिवेदी ने कहा कि यह अभियान देश के शत्रुओं के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है।

भारतीय नारी के माथे की सिन्दूर की चुटकी केवल सौभाग्य का प्रतीक नहीं, अपितु देश की अस्मिता की रक्षा का प्रण भी है। भारतीय सेना ने सिद्ध किया है कि जब समय आता है, यही सिन्दूर ज्वालामुखी बनकर फट पड़ता है। नीलू तिवारी, अनुभा पाठक, वंशिका टेहेनगुरिया ने भी ऑपरेशन सिन्दूर को "देशभक्ति की जीती-जागती मिसाल बताया।

Created On :   8 May 2025 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story