- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सऊदी अरब में इलाज कराने से क्लेम...
Jabalpur News: सऊदी अरब में इलाज कराने से क्लेम किया रिजेक्ट

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा अधिकारी समय आने पर गोलमाल करने में लगे हैं। यह आरोप बीमितों के द्वारा लगाया जा रहा है। अस्पताल में कैशलेस नहीं किया जाता है और क्लेम के लिए बिल भेजने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम कर दिया जाता है। ऐसी ही शिकायत बैंगलोर निवासी सुरेश कुुमार ने बीमा लोकपाल में की है।
उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। वे सालों से प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस नहीं किया गया और बिल सबमिट करने पर पहले अनेक प्रकार की गलतियां निकालीं और दोबारा बिल की डिमांड की गई।
उन्होंने दोबारा बिल जमा किए फिर अचानक कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि आप ने सऊदी अरब में इलाज कराया है इसलिए हमारी कंपनी क्लेम नहीं देगी। बीमित का आरोप है कि उसके साथ निवा बूपा कंपनी के अधिकारी गोलमाल करते हुए धोखा कर रहे है। वहीं इस संबंध में कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया पर उनका अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   2 May 2026 6:35 PM IST












