Satna News: लाठी-डंडे से कार का शीशा और गेट तोड़े, 2 पर एफआईआर

लाठी-डंडे से कार का शीशा और गेट तोड़े, 2 पर एफआईआर
इस घटना की शिकायत पीड़ित की तरफ से शुक्रवार सुबह अमरपाटन थाने में दर्ज कराई गई

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन थाना क्षेत्र के भीषमपुर में मामूली बात पर दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए चार पहिया वाहन के सामने का शीशा और कांच क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू लोनी 47 वर्ष, निवासी अमेढिया, थाना मझौली, जिला सीधी, अपनी बेटी सविता की ननंद काजल के विवाह में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को बोलेरो क्रमांक एमपी 18 सी 9334 से भीषमपुर आए थे, जहां उन्होंने एक घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दिए और परिवार के साथ कार्यक्रम में चले गए।

देर रात लगभग साढ़े 12 बजे भीषमपुर निवासी संजय लोनी और उसका रिश्तेदार धनराज लोनी निवासी गुढ़-रीवा, ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी खड़ी करने को लेकर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

इतना ही नहीं आरोपियों ने लाठी-डंडों से बोलेरो के सामने का शीशा और बायीं तरफ के दोनों गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस घटना की शिकायत पीड़ित की तरफ से शुक्रवार सुबह अमरपाटन थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कायमी कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Created On :   2 May 2026 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story