Jabalpur News: पॉलिसीधारक को निवा बूपा कंपनी ने नहीं किया इलाज का कोई भुगतान

पॉलिसीधारक को निवा बूपा कंपनी ने नहीं किया इलाज का कोई भुगतान
आरोप: सारे दस्तावेज लेकर भटक रहा पर नहीं हो रही सुनवाई

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। 24 घंटे इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है। परेशान होकर बीमितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही बीमा लोकपाल में शिकायत करनी पड़ रही है। ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी विजय कुमार ने बीमा लोकपाल में की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।

पॉलिसी का प्रीमियम वे जमा करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया।

बीमित ने स्वयं के व्यय पर इलाज कराया और सारे दस्तावेज बीमा कंपनी में जमा किए तो वहां से क्लेम नंबर 2780354 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर महीनों बाद भी बीमितों को इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका।

पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है और सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   2 March 2026 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story