- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित का किया क्लेम रिजेक्ट

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती होने पर हमारी कंपनी कैशलेस करेगी और बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान किया जाएगा। इस तरह के अनेक लुभावने वादे करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को अस्पताल में कैशलेस नहीं कर रही है और बिल सबमिट करने पर अनेक खामियां बताकर नो क्लेम किया जाता है।
ऐसी ही शिकायत हरियाणा निवासी राजू ढाकिया ने बीमा लोकपाल में की है। बीमार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इलाज के दौरान बीमा कंपनी निवा बूपा में कैशलेस के लिए मेल किया गया था। बीमा अधिकारियों के द्वारा इलाज के दौरान कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया था।
बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो वहां से क्लेम नंबर 52536258 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था। क्लेम डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बीमित लगातार संपर्क में था पर उन्हें आज तक क्लेम नहीं मिला।
बीमित को अचानक क्लेम रिजेक्ट करने का लेटर भेज दिया गया और उसमें कारण भी जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा नहीं बताया गया। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर कंपनी का अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   5 Jun 2026 3:01 PM IST












