Jabalpur News: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने नहीं दिया क्लेम

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने नहीं दिया क्लेम
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रही बीमिता, आग से जली थी महिला

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अचानक होने वाली घटना व दुर्घटना में कैशलेस की सुविधा देने का वादा बीमा कंपनियों के द्वारा किया जाता है पर बीमित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते हैं तो जिम्मेदार अपने वादों से मुकर जाते हैं, यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत दरभंगा बिहार ग्राम खैसा निवासी कबीर अहमद ने बीमा लोकपाल में की है कि रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।

पॉलिसी क्रमांक 15012258240029202 का प्रीमियम समय पर देते आ रहे हैं। बीमिता सदस्य शबनम आग से बुरी तरह झुलस गई थी। उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा कंपनी ने स्वीकृत कर दिया था और छुट्टी वाले दिन रिजेक्ट कर दिया।

उन्होंने अपने खर्च पर इलाज कराने के बाद बिल सबमिट किया तो बीमा कंपनी ने फिर से क्लेम रिजेक्ट कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आग से जलने के मामले में भी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिम्मेदार भटका रहे हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   9 April 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story