Satna News: डीजल चोर गैंग के आरोपी को भेजा गया जेल

डीजल चोर गैंग के आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के बाद बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

डिजिटल डेस्क,सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत पाल मोड़ के पास ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को रामपुर बाघेलान पुलिस ने 5 माह की खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 4 नवंबर को पाल मोड़ के समीप संचालित ढाबे के बाहर एक ड्राइवर अपना ट्रक खड़ा कर सो गया था, तब स्कार्पियों क्रमांक एमपी 18 टी 3283 से पहुंचे बदमाश ट्रक के टैंक से डीजल चोरी करने लगे।

इस दौरान आहट होने से ड्राइवर की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया, जिससे घबराकर आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगे। तब ड्राइवर ने ट्रक से पीछा कर कार को टक्कर मारकर रोक दिया और ग्रामीणों की मदद से 2 आरोपियों को पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था।

5 माह से चल रही थी तलाश

घटनाक्रम के दौरान कुछ आरोपी भाग निकले थे, तभी से उनकी तलाश चल रही थी। रामपुर पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच अंतत: 5 माह बाद आरोपी सोहन लाल पुत्र दयाराम लोनी 36 वर्ष, निवासी सितपुर, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर, ने बीते दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के बाद बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाशी जारी है।

Created On :   9 April 2026 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story