जबलपुर न्यूज: जेएनकेविवि- भर्ती घोटाले पर फिर उठे सवाल, कहा बैकलॉग का गणित किसने बनाया

डिजिटल डेस्क जबलपुर जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बैकलॉग और सीधी भर्ती में घोटाला का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा इस बात की है िक शासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। जब विवि में आरक्षण रोस्टर ही नहीं है तब पदों की गणना का गणित क्या था यह बताने कोई तैयार ही नहीं है। कर्मचारियों ने इस मामले में मोर्चा खोल िदया है और रोस्टर के खिलाफ की गई भर्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
कर्मचारियों के जन जागरण मंच के अध्यक्ष व विवि के पूर्व कर्मचारी रमाकांत मिश्रा ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बैकलाग एवं सीधी भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई है। आरक्षण रोस्टर के नियमों का उल्लंघन और भ्रष्टाचार हुआ है। यह मामला विश्वविद्यालय प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के उच्चाधिकारियों की सांठगांठ से हुआ है। इसमें रिक्त पदों की त्रुटिपूर्ण गणना करते हुए बैकलाग और सीधी भर्ती जानबूझकर गलत तरीके से की गई। वर्ष 2018 एवं उसके पश्चात् के वर्षों में विज्ञापित पदों हेतु आरक्षण रोस्टर तैयार करने में मनमानी की गई। व्यापम के माध्यम से भर्ती हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया, जो संविधान एवं वैधानिक प्रक्रिया के निहित प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इतने पदों पर हुई थी भर्ती-
मंच के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में प्रबंधन विस्तार अधिकारी के 32 रिक्त पदों के विरुध 60, प्रयोगशाला तकनीशियन के 43 रिक्त पदों के विरुध 47 और सहायक ग्रेड 3 के 43 पदों के विरुध 54 पद विज्ञापित िकए गए थे। इस प्रकार तीनों संवर्गों में उपलब्ध रिक्तियों और विज्ञापित पदों के बीच कुल 52 पदों का अंतर था।
शिकायत के बाद हुई थी जांच-
बताया जाता है िक इस मामले में जब विवि स्तर पर शिकायत हुई तो दिखावे के िलए 30 जुलाई 2024 को जांच समिति गठित की गई जिसकी कमान अधिष्ठाता कृषि संकाय को सोंपी गई। समिति में बैकलाग भर्ती घोटाले के प्रमुख आरोपी कुलसचिव रेवा सिंह सिसोदिया को जाँच समिति का सदस्य बनाया गया था। जांच के बाद प्रक्रिया में अनियमितता परिलक्षित होने पर भर्ती पटल प्रभारी अरुण केवट को कारण बताओ नोटिस दिया गया और बाद में उसे निलम्बित किया गया। जबकि तत्कालीन रजिस्ट्रार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
जबकि कुलसचिव के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई।
Created On :  
