जबलपुर न्यूज: 10 वीं और 12 के स्टुडेंट को मिलेगी राहत, 2 नम्बर वाले प्रश्नों पर लागू होगा पुराना पैटर्न

10 वीं और 12 के स्टुडेंट को मिलेगी राहत, 2 नम्बर वाले प्रश्नों पर लागू होगा पुराना पैटर्न
शिक्षा सत्र 2026-27 में इंटरनल च्वाइस की सुविधा, जारी हुआ संशोधित आदेश

डिजिटल डेस्क जबलपुर

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अंकों के पैटने को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इसके तहत शिक्षण सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को 2 अंकों के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों में इंटरनल च्वाइस की सुविधा मिलेगी। मंडल ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी िकया है और सभी विद्यार्थियों को जानकारी देने की बात कही है।

आदेश में कहा गया है िक कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में दो अंकों के प्रश्नों के लिए पूर्व वर्षों की तरह ही आंतरिक विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा केवल वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अक्टूबर को जारी निर्देशों में प्रश्नपत्रों के आंतरिक विकल्प को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें 2 नम्बर वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों में विकल्प का ऑप्प्शन नहीं था। अब उसमें आंशिक संशोधन करते हुए दो अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।


Created On :  

Tags

Next Story