Jabalpur News: हर्निया की सर्जरी का पूरा क्लेम नहीं दे रही निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

हर्निया की सर्जरी का पूरा क्लेम नहीं दे रही निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
पीड़ित ने कहा- सारे दस्तावेज देने के बाद भी की जा रही धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमार होने पर निजी अस्पताल में 24 घंटे कैशलेस इलाज की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को क्लेम नहीं दे रही है। यह शिकायत बीमा लोकपाल में पॉलिसी धारकों के द्वारा की जा रही है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली निवासी राहुल सिसोदिया ने की है। उन्होंने निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 33992677202602 का प्रीमियम वे देते आ रहे हैं। पत्नी रंजू देवी काे स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां चिकित्सकों ने हर्निया होने की बात की और सर्जरी की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह पर बीमित सदस्य सर्जरी कराने भर्ती हुईं। वहां से बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया, तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए इसे रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।

इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया, तो वहां से जल्द भुगतान का दावा किया गया पर बाद में यह कहते हुए क्लेम रिजेक्ट कर दिया कि रोबोटिक सर्जरी का क्लेम हमारी कंपनी नहीं देती है। बीमित का आरोप है कि उनके साथ जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा धोखाधड़ी की गई है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं- स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर- 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   1 Oct 2026 5:09 PM IST

Tags

Next Story