- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गरबो घूमतो जाए....क्लैप करेंगे...और...
जबलपुर न्यूज: गरबो घूमतो जाए....क्लैप करेंगे...और सर्किल के अंदर जाएंगे...
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
हाथाें आैर पेराें के मूवमेंट काे सही करें, क्लैप करेंगे और सर्किल के अंदर आएंगे। कुछ इस तरह प्रतिभागी हर दिन अलग-अलग स्टेप्स की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। कभी वन-टू-थ्री के साथ स्टेप्स काे मिलाते दिखे, ताे कभी ढोल की थाप पर कदम थिरकाते नजर आए। ऐसा ही कुछ नजारा है सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का। जहां बुधवार काे गरबे के स्टेप्स कम्प्लीट हुए और अब से डेली इनकी रिहर्सल कराई जाएगी। प्रतिभागियों को भास्कर स्टेप व छगड़ी स्टेप्स का डेमाे दिया गया, जिसके बाद हर दिन रिहर्सल हाेगी।
इस बार कुछ नया...
भास्कर गरबा स्टेप में इस बार मटकी स्टेप लाया गया है, जिसमें प्रतिभागियों काे कुछ नया सीखने मिलेगा। यह कहना है गुजरात के रंग मिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर का, उन्हाेंने बताया कि पार्टिसिपेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी सीखने के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं ड्रेस काेड रेड और व्हाइट रखा गया है।
गुरुवार -आरती और घूमर...
गुरुवार रात 8 से 9 बजे आरती और घूमर की प्रैक्टिस कराई जाएगी, जिसके लिए हमेशा प्रतिभागी उत्साहित रहते हैं।
Created On :   30 Sept 2026 8:27 PM IST










