- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत
जबलपुर न्यूज: स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत
डिजिटल डेस्क जबलपुर, यादव कॉलोनी क्षेत्र में मेहता पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक स्कूल बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब गोहलपुर निवासी अलका पांडे मेहता पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थीं। तभी लिटिल वर्ल्ड स्कूल की बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1092 वहां पहुंची। बस महिला को टक्कर मारते हुए उसके पहिए महिला के शरीर के ऊपर से निकल गए। अलका की पल भर में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तिराहे पर बेढंगे गतिरोध होने की वजह से लोग भ्रमित हो रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे रोजाना हो रहे हैं। दूसरी ओर यहां सिग्नल लाइन का संचालन ठीक तरीके से नहीं होता है, जिससे लोग रेड लाइट क्रॉस कर रहे हैं।
Created On :   29 Sept 2026 6:52 PM IST
Next Story











